Followers

Monday, January 19, 2009

ब्लड ग्रुप के अनुसार भोजन



प्रायः इस बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा कि ब्लड ग्रुप के आधार पर भी भोजन का निर्धारण किया जा सकता है। यानी अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों को अलग-अलग प्रकार का आहार तय किया गया है। यह डाइट प्रोग्राम 'लेक्टिन थ्योरी' पर आधारित है और इसे बनाया है दिल्ली की डॉक्टर शिखा ने।यहाँ दी गई जानकारी के अनुसार भोजन करने से आपका ओवर वेट भी नहीं होगा, आप मोटे भी नहीं होंगे और डाइटिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।* जिनका ब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव है,

उन्हें मांस, मछली व हरी सब्जियाँ खानी चाहिए।* जिनका ब्लड ग्रुप

बी पाजिटिव है, उन्हें मांस, मछली, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ खाना चाहिए।* जिनका ब्लड ग्रुप ए है, उन्हें अपने भोजन में अनाज का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर रोल, बर्गर का भरपूर इस्तेमाल करें।* जिनका ब्लड ग्रुप एबी (ए पाजिटिव, बी पाजिटिव) है, उन्हें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर आहार लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment